UP में आज रात से कब तक रहेगा बंद?
उत्तर प्रदेश में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 तक बंद रहेगा। बंद के दौरान उत्तर प्रदेश में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलेगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगत ने बताया कि शनिवार को टीकाकरण का काम भी किया जाएगा। देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद हर राज्य अपने हिसाब से लॉकडाउन लगा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले काफी बढ़े हैं। इसी वजह से योगी सरकार ने ये फैसला लिया है। इससे पहले शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया गया था। पुलिस प्रशासन ने पूरी सख्ती बरती। सिर्फ आवश्यक कार्य के लिए ही लोग बाहर निकल सकते हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है।
amit sharma