शौकिया ड्राइव बनी जानलेवा, हादसे में युवक की मौत

शौकिया ड्राइव बनी जानलेवा, हादसे में युवक की मौत

शौकिया ड्राइव बनी जानलेवा, हादसे में युवक की मौत

मीरजापुर, 25 जनवरी । राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहों गांव के पास शनिवार रात अनियंत्रित कार पलटने से नाैसिया कार चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

खटखरिया गांव निवासी कार मालिक शनिवार रात अपने कार चालक को तिलैया गांव तक छोड़ने के बाद कार लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सेमरा पुल के पास उसने कार खड़ी की और नाश्ता करने एक दुकान पर चला गया, जबकि कार की चाबी वाहन में ही लगी छोड़ दी। इसी दौरान पास में पान की दुकान चलाने वाला खटखरिया निवासी सतीश (18) ने चाबी लगी देख कार में बैठ गया और वाहन स्टार्ट कर चल दिया। सतीश को थाेड़ी बहुत कार चलानी नहीं आती थी। नाश्ता कर रहे कार मालिक उसे रोकता उससे पहले ही सतीश तेज रफ्तार में कार लेकर निकल पड़ा। करीब 50 मीटर आगे ब्रेकर पर कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में सतीश कार के नीचे दब गया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार पलटने से युवक की मौत हुई है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अगर काेई तहरीर देता है ताे आगे की कार्रवाई की जाएगी।