गौतम अदाणी ने उप्र के मीरजापुर में निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण, पौधे भी रोपे

गौतम अदाणी ने उप्र के मीरजापुर में निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण, पौधे भी रोपे

गौतम अदाणी ने उप्र के मीरजापुर में निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण, पौधे भी रोपे

मीरजापुर, 25 जनवरी । उद्योगपति गौतम अदाणी आज उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर स्थित मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी खुर्द गांव में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगभग 1600 मेगावाट क्षमता का बन रहा है। इस माैके पर अडाणी ने परिसर में पाैधराेपण भी किया।

उद्योगपति गौतम अदाणी आज हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ददरी खुर्द गांव में स्थित परियोजना स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक निर्माणाधीन पावर प्लांट का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी संरचना और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

ददरी खुर्द में स्थापित किया जा रहा यह कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगभग 1600 मेगावाट क्षमता का है, जिसे प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती मिलने के साथ-साथ मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अदाणी के आगमन को लेकर पावर प्लांट क्षेत्र में सड़क मरम्मत, हेलिपैड निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।