यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मायावती ने पदाधिकारियों की दीं जीत का मंत्र

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मायावती ने पदाधिकारियों की दीं जीत का मंत्र

लखनऊ, 24 मई । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दीं। यह बैठक 12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय पर चल रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

इस संबंध में बसपा ने शनिवार को एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक स्थिति और पिछली बैठक में दिए गये दिशा निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। पार्टी के जनाधार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा की होगी। इसमें मीडिया को भी बुलाया गया है।