उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, बुलडोजर एक्शन की मांग

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, बुलडोजर एक्शन की मांग

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, बुलडोजर एक्शन की मांग

कुशीनगर, 01 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोग आरोपित मुस्लिम युवकों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं। मौके पर एक दर्जन थानों की फाेर्स भी तैनात है और अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में नौशाद नामक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल निशांत की अस्पताल में माैत हाे गई। इस वारदात से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नैका छपरा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की। अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजन बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अडे़ हैं । उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी ही चुकी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी है और परिजनाें का धरना जारी है।