दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक महिला की मौत
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक महिला की मौत
प्रयागराज, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।
उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान जिले के करछना थाना क्षेत्र के गोसाईं का पूरा खजुरी गांव निवासी बंदना (28) पत्नी भैयालाल की जान चली गई। पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर, इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।
हादसे के संबंध में मृतक महिला के भाई आशीष ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपनी बहन बंदना और उसके बेटे को जगतपुर मुड़लेपुर गांव से लेकर मीरज़ापुर जा रहा था। रास्ते में दूसरी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर दिया। इस दुर्घटना में मेरी बहन की मौत हो गई है।