नशे में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
नशे में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
महोबा, 20 जुलाई शराब के नशे में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब मेंं डूबने से मौत हो गई।गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाल पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी राजेश (30) डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को भाई राकेश कुमार ने बताया कि राजेश मछली पकड़ने गांव के तालाब गया जहां नशे की हालत में वह मछली पकड़ने के लिए गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब पुलिस व स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राजेश को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।