उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग
उत्तराखंड के जगलों में आग से अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग घायल हुए हैं। जबकि 7 पशु भी अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य के जंगलों में लगी आग को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। तीरथ सिंह रावत ने कहा मैंने केंद्रीय गृह मंत्री से हालात से निपटने के लिए दो चॉपर मांगे थे जो उन्होंने तत्काल उपलब्ध करवा दिए हैं। वहीं मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन राज्य सरकार की बड़ी चुनौती है।
amit sharma