आरआरएस के पूर्व प्रचारक की स्मृति में 14 नवंबर काे लगेगा रक्तदान शिविर

आरआरएस के पूर्व प्रचारक की स्मृति में 14 नवंबर काे लगेगा रक्तदान शिविर

आरआरएस के पूर्व प्रचारक की स्मृति में 14 नवंबर काे लगेगा रक्तदान शिविर

हाथरस, 13 नवंबर । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक स्वर्गीय संजीव बंसल की 31वीं पुण्यतिथि पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 14 नवंबर 2025 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम की संयोजिका निधि अग्रवाल व देवेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार काे संयुक्त रूप से दी।

उन्हाेंने बताया कि स्वर्गीय संजीव बंसल ने समाज के दलितों और पिछड़े वर्गों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे सादाबाद की बाल्मीकि वाटिका और भगतसिंह कॉलोनी के मंदिर की स्थापना के प्रेरणास्रोत थे। उनकी और उनके बड़े भाई स्वर्गीय राजीव बंसल की स्मृति में स्थापित 'राजीव-संजीव स्मृति संस्थान' समाजहित में रचनात्मक और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी परंपरा के तहत, इस वर्ष भी मां कैला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 14 नवंबर काे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लकी मोटर्स (महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी), भारत पेट्रोल पंप, आगरा रोड पर लगाया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजिका निधि अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।