बरेली पहुंचे अखिलेश यादव, बोले— चुनाव आयोग पक्षपाती, सिर्फ विपक्षी दलों को परेशान कर रहा
बरेली पहुंचे अखिलेश यादव, बोले— चुनाव आयोग पक्षपाती, सिर्फ विपक्षी दलों को परेशान कर रहा
बरेली, 13 नवंबर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे। वे शहर में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आए हैं। इस दाैरान उन्हाेंने चुनाव आयाेग पर पक्षपात करने का आराेप लगाया और भाजपा पर भी निशाना साधा।
सपा मुखिया अखिलेश यादव आज बरेली में हैं । वे दिन भर विभिन्न कार्यक्रमाें में हिस्सा ले रहे हैं। सपा नेता विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट से पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के निवास गए जहां, उनके भाई और पत्नी को शादी का आशीर्वाद दिया। इसके बाद नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रैंड निर्वाणा पहुंच कर विधायक अताउर रहमान की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग पक्षपाती हाेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को परेशान करने का काम कर रहा है जबकि आयाेग काे निष्पक्ष तरीके से कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा भाजपा वाले भगवान से ऊपर हैं।
एक दिवसीय बरेली दौर में सपा नेता भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और प्रेमनगर के राजेश कुमार सिंह से मुलाकात करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। पूर्व सांसद वीरपाल के आवास और डोहरा रोड स्थित मेफेयर लॉन में पूर्व विधायक सुल्तान बेग की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।
दोरे के अंत में अखिलेश यादव प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी से उनके आवास पर मिलेंगे। वे आज शाम बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ वापस जाएंगे।