प्रयागराज: साथियों संग नहाने गए युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत
प्रयागराज: साथियों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत

प्रयागराज: थाना अतरसुइया अंतर्गत दरियाबाद मजार के पास बाढ़ से उफनती यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी। उसके तीन साथियों को बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, अटाला का रहने वाला मोहम्मद आसिफ़ अपने दोस्तों संग नदी में नहाने गया था। इसी दौरान जलस्तर बढ़ने से चारों डूबने लगे। मल्लाहों ने तीन लड़कों को बचा लिया पर आसिफ़ डूब गया।