वाराणसी में सुसुवाही मार्ग पर जल भराव की समस्या, भाजपा पार्षद से मांगा समाधान
वाराणसी में सुसुवाही मार्ग पर जल भराव की समस्या, भाजपा पार्षद से मांगा समाधान
वाराणसी, 18 अगस्त। जिले में बीएचयू के पीछे सुसुवाही मार्ग पर जल भराव की समस्या से स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद सुरेश सिंह पटेल से समाधान के लिए अनुरोध किया है। फिर भी जल भराव का कोई समाधान निकल नहीं पा रहा है।
सुसुवाही मार्ग पर नवनीता कुंवर स्कूल भी है, जिसके प्रबंधक दिवाकर राय ने इस संबंध में कई बार पार्षद को सूचित किया है। दिवाकर राय ने बताया कि बारिश के दिनों में स्कूल के पास जल भराव से बच्चों को आने-जाने में कठिनाई होती है। इसको लेकर पार्षद से समस्या का निदान करने के लिए कहा गया, फिर भी अभी तक कुछ नहीं हो सका है। बच्चों को पैदल निकलने में कठिनाई होती है।
नारायणपुर निवासी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सुसुवाही नुवाँव वार्ड से पार्षद सुरेश सिंह पटेल जल भराव की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे है। बीएचयू के पीछे पिछले आठ वर्षों से लगातार बरसात में पानी लगता है। ये समस्या पुरे बरसात भर रहती है। यहां से स्कूल के बच्चे आते जाते है तो स्थानीय लोगों का भी पैदल आवागमन रहता है। निकटस्थ कॉलोनी के लोगों को जलभराव से विशेष रूप से समस्या है।
पार्षद सुरेश सिंह ने बताया कि सुसुवाही मार्ग में जहां जल भराव होता है, वहां पर मिट्टी दब जाने के कारण सड़क थोड़ी नीची है। जिसके कारण बरसात का पानी लग जाता है और धीरे-धीरे ही निकल पाता है। लगातार बरसात होने के कारण पानी को हटा पाना संभव नहीं है।