लोहता थाने में पुलिसकर्मियों को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग, आग लगने पर बचाव और रेस्क्यू के सिखाए तरीके
वाराणसी के लोहता थाना परिसर में अग्निशमन विभाग ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। पुलिसकर्मियों को आग के प्रकार, कारण, रोकथाम, आग बुझाने और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी दी गई।
वाराणसी, 06 सितम्बर । जनपद में रविवार को लोहता थाना में अग्निशमन विभाग की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पुलिसकर्मियों को आग के प्रकार, आग लगने के कारण एवं उसकी रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दिया।
फायरमैन विकास ने बताया कि लोहता थाना पर प्रशिक्षण शिविर में आए हुए पुलिसकर्मियों को बताया कि वह आग लगने पर सर्वप्रथम क्या करें। आग बुझाने के लिए किस तरह जल का प्रवाह करें। विकराल आग लगने पर वहां फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित कैसे निकाले। ऐसे ही सभी बिंदुओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए हैं।