यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

नोएडा, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने मंगलवार को लखनऊ समेत आठ जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें 1226.57 करोड़ रुपये के निवेश से 1549 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि 216वीं बैठक में सबसे ज्यादा सात परियोजनाएं लखनऊ में मंजूर हुईं। यहां 471.24 करोड़ के निवेश से 599 फ्लैट और दुकानें बनेंगी। दूसरे नंबर पर वाराणसी है, जहां दो परियोजनाओं एक आवासीय और एक मिश्रित में 166.73 करोड़ का निवेश और 330 इकाइयां बनेंगी। इसके अलावा बाराबंकी में 12.68 करोड़ से 92 इकाइयां, मथुरा में 252.80 करोड़ से 310 इकाइयां, मुरादाबाद में मिश्रित श्रेणी की परियोजना में 42.34 करोड़ से 4 इकाइयां, आगरा में 135 करोड़ से 29 व्यावसायिक इकाइयां, मेरठ में 26.44 करोड़ से 63 इकाइयां और बुलंदशहर में मिश्रित श्रेणी में 119.34 करोड़ से 122 इकाइयों का निर्माण होगा।