बाढ़ के बीच योगी सरकार का राहत अभियान तेज, 21,350 लोग सुरक्षित निकाले गए; 2,385 नाव-मोटरबोट से रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के 25 बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन राहत और बचाव अभियान चला रहा है। अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।

बाढ़ के बीच योगी सरकार का राहत अभियान तेज, 21,350 लोग सुरक्षित निकाले गए; 2,385 नाव-मोटरबोट से रेस्क्यू जारी

लखनऊ, 11 सितंबर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार पीड़ित परिवार को राज्य सरकार हंर संभव मदद पहुंचा रही है। राहत बचाव कार्य में जुटी टीमों ने अब तक 21 हजार 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, नहीं होने पाई कोई भी जन व पशुहानि नहीं हुई है।



मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए बचाव अभियान, भोजन वितरण, राहत शिविर, चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था कर रहा है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था, जबकि अब तक 21 हजार 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर अब तक 2,385 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल कर चुका है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। इन शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं। सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। गुरुवार को ही 72 हजार 620 लंच पैकेट और नाै हजार 937 बाढ़ राहत किट वितरित किए गए। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे प्रभावित परिवारों तक समय पर भोजन पहुंचाने में प्रशासन को मदद मिल रही है।

बाढ़ के दौरान बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 1165 मेडिकल टीमें गठित की जा चुकी हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। सरकार की राहत व्यवस्था में प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए अब तक करीब 6,956 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है।

प्रभावित जिले

अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।