संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : सीमा द्विवेदी

संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : सीमा द्विवेदी

संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : सीमा द्विवेदी

जौनपुर,01अगस्त । भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला कार्यालय पर श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र माटी से भरे कलश का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास जी ने ऊंच-नीच, जाति-पाति और भेदभाव से मुक्त समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की थी। उनका समानता और समरसता का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार संत रविदास जी के सामाजिक न्याय और समरस समाज के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन भेदभाव रहित समाज की नींव है। उनका 650वां प्रकाश पर्व पूरे देश में ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है। कलश वंदन अभियान जिले के प्रत्येक मंडल और गांव तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि सीर गोवर्धनपुर से आई पवित्र माटी सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है। वहीं, जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।----------