प्रयागराज में शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली
प्रयागराज में शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली
प्रयागराज, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मऊआइमा थाना क्षेत्र के विशानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर मे शुक्रवार शाम चाय पान की दुकान पर बैठे शटरिंग कारोबारी
लोकापुर निवासी विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल 30 वर्ष पुत्र कन्हई लाल शटरिंग का कारोबार करता था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह गांव के राज नारायण पटेल की चाय-पान की दुकान पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान दुकान में घुसे दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों हमलावर पैदल ही गांव की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची मऊआइमा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दोनों भाई गांव में खेती-किसानी और मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि पिता कन्हई लाल राजमिस्त्री का काम करते हैं। विजय के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।