आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मैसूर से गिरफ्तार हुई महिला

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मैसूर से गिरफ्तार हुई महिला

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मैसूर से गिरफ्तार हुई महिला

प्रयागराज, 06 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाने की पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में नामजद आरोपित एक महिला को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने साेमवार काे बताया कि आराेपित मूलतः बिहार के पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 15 मेहर कुंज न्यू पाटलिपुत्र निवासी नेहा प्रकाश पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार एवं पुत्री सत्य प्रकाश सिन्हा है जो वर्तमान में मैसूर में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि कैंट थाने में बेगूसराय (बिहार) निवासी रामबहादुर महतो ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके 45 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार को उसकी पत्नी नेहा प्रकाश तथा उसके परिजनों द्वारा लगातार फोन और व्हाट्सएप वीडियो व वॉइस कॉल के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली।

तहरीर के आधार पर कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला का पता लगाकर मैसूर के जयलक्ष्मीपुरम क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित महिला को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की विवेचना नियमानुसार जारी है।