प्रयागराज: घर के अंदर फंदे से लटका मिला छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी

घर के अन्दर फंदे से लटका मिला छात्र का शव

प्रयागराज: घर के अंदर फंदे से लटका मिला छात्र का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज, 04 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली क्षेत्र के जान्हवी पुरम खरकौनी गांव में शनिवार सुबह घर के अन्दर एक छात्र का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नैनी थाना क्षेत्र के जान्हवी पुरम खरकौनी गांव निवासी अनुसुमान सिंह (20) का शव शनिवार को घर के अन्दर फंदे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि वह बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद पॉलिटेक्निक करने के लिए बाहर चला गया था, लेकिन एक वर्ष बाद छोड़कर वापस घर लौट आया और स्नातक की पढ़ाई शुरू कर दी थी। लेकिन वह बीते कुछ दिनों से बहुत तनाव में रहता था। आज सुबह घर के अन्दर फंदे से बेटे का शव लटका मिला। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।