प्रयागराज : ट्रक से दबकर खलासी की मौत
प्रयागराज : ट्रक से दबकर खलासी की मौत
प्रयागराज, 01 अगस्त । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात शुक्रवार को ट्रक से दबकर खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। इस संबंध पुलिस मुकदमा दर्ज शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।,
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने शनिवार काे बताया कि हादसे में जनपद के खीरी थाना क्षेत्र में स्थित भोजरा मिश्रा गांव निवासी मधुरामदयाल (32)पुत्र रामदयाल की मौत हुई है। उन्हाेंने बताया कि परिवारजनाें ने बताया कि एक बेटी और पत्नी अंगूरादेवी सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मृतक ट्रक में खलासी का काम करता था और गांव के ही ड्राइवर बबलू के साथ रहता था। बीती रात शुक्रवार काे ट्रक मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में मोड़ते समय उसी ट्रक की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।