जीएसटी कंसलटेंट से उगाही का मामला: रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर थाना और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

जीएसटी कंसलटेंट से उगाही का मामला: रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर थाना और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

जीएसटी कंसलटेंट से उगाही का मामला: रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर थाना और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

नोएडा, 13 अगस्त । नोएडा में जीएसटी कंसलटेंट के साथ बंधक बनाकर हुई अवैध वसूली की घटना में लापरवाही बरतने पर थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक और राईस सिटी के चौकी प्रभारी को आज लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जीएसटी कंसलटेंट की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय कई दिनों तक इधर से उधर भडटकाया गया।

मालूम हो कि 20 जुलाई को जीएसटी कंसलटेंट संदीप को कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उस समय बंधक बना लिया जब वह अपनी सोसाइटी के बाहर कार से जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर,धमका कर उनसे 29 लाख रुपए ले लिया था। इस मामले में जीएसटी कंसलटेंट मुकदमा लिखवाने के लिए थाना और चौकी पर घूमते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने इस मामले में आईजीआरएस डाला तो पुलिस ने उसे निस्तारित दिखा दिया। उसके बाद जीएसटी कंसलटेंट ने फिर मामले को जोर-शोर से उठाया। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से वसूली गई नगदी और जेवरात आदि बरामद किया।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में इस घटना को अंजाम दिया था। मीडिया में जब यह बात सामने आई तो पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जांच की। जांच मे पाया गया कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने लापरवाही बरती तथा ठीक से कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इस इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए पुलिस आयुक्त ने थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी राइस सिटी राहुल को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल थाने का प्रभार निरीक्षक क्राइम सत्येंद्र सिंह को सौंपा गया है।