मीरजापुर : दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

मीरजापुर : दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

मीरजापुर : दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

मीरजापुर, 27 जुलाई । मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव में सोमवार को नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के बाद परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

दाढ़ीराम गांव थाना मुख्यालय से दूरस्थ एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा संबंधी सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलेंगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि नई चौकी बनने से ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान रविन्द्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति, अशोक कुमार मौर्य, जितेन्द्र कुमार, योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, विमला दूबे, पूर्णमासी पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।