बीएचयू परिसर में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान में 111 पौधों का रोपण

बीएचयू परिसर में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान में 111 पौधों का रोपण

बीएचयू परिसर में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान में 111 पौधों का रोपण

वाराणसी,27 जुलाई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू)में पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर को अधिक हरित एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में सोमवार को पौधा रोपण किया गया। केन्द्रीय कार्यालय परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी व कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी कर नीलमोहर का पौधा रोपित किया।

इस अभियान में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर कुल 111 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 100 रक्तमंजरी तथा 11 नीलमोहर के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार नीलमोहर के पौधे लगाए गए। अपने आकर्षक नीले-बैंगनी पुष्पों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध नीलमोहर (जैकारैंडा मिमोसिफोलिया) सामान्यतः अप्रैल माह में पुष्पित होता है तथा मौसम की अनुकूलता के अनुसार लगभग तीन से चार माह तक पुष्पित रहता है। इसकी संख्या बढ़ाने और जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से इस प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। वहीं रक्तमंजरी के पौधे परिसर की हरित आभा और सौंदर्य में वृद्धि करेंगे।

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विशेषज्ञ इकाई के आचार्य प्रभारी प्रो. सरफराज आलम के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रो. अनुराग दवे, आचार्य प्रभारी, बाह्य संप्रेषण, प्रो. राकेश कुमार सिंह, उप-ग्रंथालयी डॉक्टर संजीव सर्राफ, अश्विनी देशवाल, वरिष्ठ अधिकारी, उद्यान, एवं भरत पांडेय आदि की भी मौजूदगी रही।------------