श्रावणी मेला के 23 दिनों में 51 लाख 12 हजार 531 कांवरियों ने किया जलार्पण
श्रावणी मेला के 23 दिनों में 51 लाख 12 हजार 531 कांवरियों ने किया जलार्पण
देवघर, 22 अगस्त । मासव्यापी श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं और अब तक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा जिला प्रशासन ने मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पिछले एक सप्ताह की प्रमुख गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि श्रावणी मेला के पिछले 23 दिनों में कुल 51 लाख 12 हजार 531 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलार्पण किया। इसमें बाह्य अर्घा एवं भीतरी अर्घा के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में विभिन्न मदों से चढ़ावे एवं अन्य आय के रूप में
वहीं परिवहन विभाग की ओर से अन्य राज्यों में निबंधित व्यावसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 70 लाख 09 हजार 800 रुपये की प्राप्ति हुई है। पेड़ा, सिंदूर सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से प्राप्त आय को शामिल करने पर कुल आय 03 करोड़ 10 लाख 58 हजार रुपये बताई गई।
अस्थायी विद्युत व्यवस्था से भी 73 लाख 27 हजार 830 रुपये की आमदनी हुई है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से अंतरराज्यीय बस पड़ाव, शौचालय सहित विभिन्न मदों से भी राजस्व प्राप्त किया गया है।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने श्रावणी मेला के दौरान की गई सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। मेला के दौरान सामने आई कमियों को भी चिन्हित कर उन्हें दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने नगर निगम की ओर से सफाई, शौचालय, बस पड़ाव सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीपीआरओ रवि कुमार, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, डीपीआरओ राहुल भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थेे।