अब कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव
अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। कैटरीना ने लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वांरटीन में रहूंगी।
कैटरीना कैफ का कहना है कि मैं अपने डॉक्टरों की सलाह से सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। आपके प्रेम और समर्थन के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें और खुद का ख्याल रखें।
आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट भूमि पेडनकर, विक्की कौशल समेत कई बॉलीवुड स्टार संक्रमित हुए हैं।
amit sharma