कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी : भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी : भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता

प्रयागराज, 05 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन बुधवार को उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके राजापुर स्थित आवास पर पहुंचे तथा पुष्पमालाएं पहनाकर, केक काटकर और मिष्ठान वितरित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा, "आप जियो हजारों साल।"



इससे पहले संजय गुप्ता ने बचपन डे केयर स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों के बीच समय बिताते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं हमेशा उनके सम्मान और विश्वास को बनाए रखने का प्रयास करता रहूंगा।"

जन्मदिन समारोह में भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, रमेश पासी, आनंद श्रीवास्तव, अनुज कुशवाहा, मयंक दुबे, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, राजेश गोंड, प्रवीण भारती, मोहित गुप्ता, वंदना सिंह, कंचनलता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह 'गोलू', आनंद दुबे, देवेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संजय गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।