श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर परसनेऊ स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर व प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर दाे दिन ठहराव हाेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 और 2 सित्मबर काे दाेनाें ट्रेनाें का परसनेऊ स्टेशन परठहराव रहेगा। गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा, जो 01. व 02 सितम्बर को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 10.51 बजे आगमन एवं 10.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो 01 व 02 सितम्बर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 14.07 बजे आगमन एवं 14.09 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा जो एक व 2 सितम्बर काे बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 23.39 बजे आगमन एवं 23.41 बजे प्रस्थान करेगी।