परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को हार्ड डिस्क के साथ पेश होने का निर्देश, हाईकाेर्ट ने कहा जांच से पहले यह जरूरी
परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को हार्ड डिस्क के साथ पेश होने का निर्देश, हाईकाेर्ट ने कहा जांच से पहले यह जरूरी
प्रयागराज, 14 अक्टूबर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूपी टेट 2013 के आवेदन में संदेहास्पद सामग्री मिलने पर गंभीर रुख अपनाते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के सचिव को हार्ड डिस्क के साथ पेश होने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने अरूण कुमार की याचिका पर यह आदेश दिया।
दीपेन्द्र कुमार, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने टेबुलेशन रजिस्टर व डाउनलोडेड आवेदन फॉर्म और अरुण प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, संत कबीर नगर ने चयन कार्यवाही के रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए।
कोर्ट ने पाया कि इसमें संदेह पैदा करने वाली सामग्री है।कहा कि मामले में उचित जांच की आवश्यकता है, लेकिन जांच से पहले सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज को अगली तारीख पर यूपी टेट 2013 के फाइनल आवेदन वाली हार्ड डिस्क के साथ कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई की तिथि 4 नवंबर तय की।