योगी सरकार विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को करेगी सम्मानित, मांगा आवेदन

योगी सरकार विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को करेगी सम्मानित, मांगा आवेदन

योगी सरकार विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को करेगी सम्मानित, मांगा आवेदन

प्रयागराज, 23 अप्रैल । योगी सरकार विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करेगी। राज्य सरकार ने आवेदन मांगा हैं। यह सम्मान 3 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उप निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, पुनर्वास और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों को प्रोत्साहित करना है।जाने किस श्रेणी के लोग करें आवेदन

उन्होंने बताया कि दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी,दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणास्रोत पुरस्कार, नवाचार, अनुसंधान एवं उत्पाद विकास

,बाधामुक्त वातावरण सृजन

,पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला,सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक अथवा बालिका,सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस एवं अनुकूल वेबसाइट ,सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी दिव्यांगजन सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी

ऐसे करें आवेदन उप निदेशक ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को पूर्ण कर तीन प्रतियों में संबंधित जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।

यह पहल उन लोगों और संस्थाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।