हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता

हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता

हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता

प्रयागराज, 07 फ़रवरी । हर बूथ पर कार्यकर्ता 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें। जो चुनाव आयोग ने फार्म 6 भरवाने को लेकर तारीख बढ़ाई है, उसका पूरा उपयोग करते हुए बूथ स्तर पर पूरी मेहनत से लग जाएं। यह बातें शनिवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर महानगर के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों व महानगर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी फार्म 6 भरवाने में सक्रियता से लगे रहें। मंडल प्रभारी अपने अपने मंडलों में टीम बनाकर काम करें। अगले 20 दिनों में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक तेजी से काम करना है। बूथ मजबूत होगा तो 2027 की राह भी आसान होगी। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जिम्मेदारी से लगे रहें फार्म 6 भरवाने को लेकर डटे रहे।

बैठक में प्रमुख लोगों में कुंज बिहारी मिश्रा, प्रभा शंकर पांडेय, मुरारी लाल अग्रवाल, देवेश सिंह, रवि केसरवानी, रमेश पासी, राजू राय, शशि वार्ष्णेय, राघवेन्द्र कुशवाहा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजेश गोंड, शिखा रस्तोगी, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।