सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फुटवियर फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फुटवियर फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फुटवियर फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा

कानपुर देहात, 09 मई । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर थानाक्षेत्र में एक फुटवियर फैक्टरी के बाहर शनिवार को हजारों कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके और फैक्टरी प्रबंधन से मिलकर कर्मचारियों से बात करके हंगामा समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनी अरविंद फुटवियर फैक्टरी में शनिवार सुबह से ही कर्मचारियों ने बाहर गेट के सामनेहंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सैलरी बढ़ाने की जगह कम्पनी सैलरी घटाने का काम कर रही है। कृर्मी राजेश ने बताया कि फैक्टरी में पहले हमको 422 रुपये प्रतिदिन मिलता था, जिसमें 26 दिन का पैसा दिया जाता था। वहीं अब 30 दिन का पैसा करके उसे 411 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। कर्मचारी ने बताया कि कोई पे-स्लिप नहीं दी जाती है। न ही ओवर टाइम का पैसा मिलता है।

वहीं 2020 से फैक्टरी में काम करने वाली राजकुमारी का आरोप है कि उनको 13500 रुपये दिया जाए। जो हमसे ओवर टाइम करवाया जाता है उसका डबल चार्ज दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर हजारों मजदूरों ने आज हड़ताल कर काम छोड़कर फैक्टरी के बाहर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगे। खबर लिखे जाने तक फैक्टरी के बाहर हंगामा का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वेतन मामले को लेकर बातचीत चल रही है।