कानपुर में महिला का शव मिला
कानपुर में महिला का शव मिला
कानपुर, 23 जनवरी। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्रांर्गत न्यू आजाद नगर इलाके में शुक्रवार को एक महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार काे बताया कि मृतका की पहचान राम रतन नगर निवासी सावित्री प्रजापति (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस काे बताया कि महिला रात में उमा उपवन के पास आयोजित जागरण में शामिल होने गई थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजते हुए जागरण स्थल पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली। घरवालाें ने न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी में महिला की गुमशुदगी की सूचना भी दी थी।
इसी बीच पुलिस को सतबरी मैदान में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करवाई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिम कार्रवाई की जाएगी।