दो नावों की सवारी करने वाले राहुल गांधी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री : बृज भूषण शरण सिंह

दो नावों की सवारी करने वाले राहुल गांधी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री : बृज भूषण शरण सिंह

दो नावों की सवारी करने वाले राहुल गांधी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री : बृज भूषण शरण सिंह

 सिर्फ चुनाव में हिंदू बनते हैं राहुल गांधी, बाद में देते हैं गाली-भाजपा नेता

सुलतानपुर, 23 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पूर्व सांसद भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस माैके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, क्योंकि वो दो नावाें की सवारी कर रहे हैं। चुनाव में वो हिंदू बन जाते हैं और चुनाव के बाद हिंदुओ को गाली देते हैं। दो नाव की सवारी करके इस देश में कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है।



भाजपा नेता सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा उन्होंने जो कहा सत्य कहा लेकिन भाषा थोड़ी अच्छी नहीं है। माघ मेले में शंकराचार्य पर लगाई गई पाबंदी पर हुए सवाल पर वो ये कहकर ख़ुद को बचा ले गए कि मैं वहां पर था नहीं। अयोध्या काशी के बाद क्या मथुरा की बारी है इस पर उन्होंने कहा ये हमारा सवाल नहीं है ये विश्व हिंदू परिषद बताएगा।

मिलावट के एक सवाल पर बृज भूषण ने कहा मैं अपना काम कर रहा हूं सरकार अपना काम कर रही है। फिर तंज कसते हुए उन्होंने कहा हम इतना जरुर जानते हैं कि एक जगह मैंने सूचना दी की फला जगह नकली पनीर बन रही है। दो लाख लिए चले गए पनीर बन रही। वो अपना काम कर रहे हैं हम अपना काम कर रहे हैं। आप खरीदो नहीं उनका बिकना बंद हो जाएगा। 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बाेले हो सकता है सुल्तानपुर से ही लड़ जाऊं। इस पर लोगों ने तालियां बजाई।