घर में विस्फोट से महिला की मौत, तीन झुलसे

घर में विस्फोट से महिला की मौत, तीन झुलसे

घर में विस्फोट से महिला की मौत, तीन झुलसे

रायबरेली, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बिल्डिंग में धमाके के बाद आग लग गई।इसकी चपेट में आने से परिवार के पांच लाेग झुलस गये। इलाज के दाैरान बुजुर्ग महिला की माैत हाे गई, जबकि तीन लाेग इलाजरत हैं। एक लाेग सकुशल घर वापस आ गए। घटना की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घटना की जांच की।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने शनिवार काे बताया कि साहबगंज बाजार निवासी आतिशबाज फिरोज अहमद के मकान में बीतीरात तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में परिवार के पांच लोग झुलस गये। सूचना पाकर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फिरोज की मां आसमा(70) को मृत घोषित कर दिया। इसमें एक युवक सकुशल वापस आ गए तीन लोगों को इलाज चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि फिरोज की एक लाइसेंसी पटाखों की दुकान है। लेकिन उसने अपने घर में अवैध तरीके से भंडारण किया था, जिसकी वजह से यह घटना हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।