पाकिस्तान से आई महिला की मऊ में मौत

पाकिस्तान से आई महिला की मऊ में मौत

पाकिस्तान से आई महिला की मऊ में मौत

मऊ, 22 मई । मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र की बुनकर कॉलोनी में पाकिस्तान की रहने वाली 38 वर्षीय आफिया रियाज शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2017 में मऊ निवासी से हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार आफिया रियाज शेख की शादी 15 मई 2017 को मऊ के बुनकर कॉलोनी निवासी सफीकुद्दीन से हुई थी। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ मऊ में ही रह रही थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि देर रात उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मऊ के शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हृदय गति रुक गई। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि महिला कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।