शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लिखेगा विकास की गौरव गाथा : गणेश केसरवानी

--भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लिखेगा विकास की गौरव गाथा : गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 08 मई । शुभेंदु अधिकारी को भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर महापौर गणेश केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी।

महापौर ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की गौरव गाथा लिखेगा और समृद्धि की ओर आगे बढ़ते हुए प्रगति की नयी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन साकार हाेगा।

बधाई देने वालों में भाजपा नेता रामजी केसरवानी, पूर्व प्रवक्ता राजेश केसरवानी, गिरीबाबा, विवेक अग्रवाल, किरन जायसवाल, रूद्रसेन जायसवाल, मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति, अजय अग्रहरि शत्रुघ्न जायसवाल मनीष केसरवानी, नीरज केसरवानी, विष्णु त्रिपाठी, तपन भट्चार्य, हिमालय सोनकर, सुशील जैन आदि माैजूद रहे।