वाराणसी:विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह

वाराणसी:विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह

वाराणसी:विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह

वाराणसी,19 फरवरी । मनरेगा बचाने सहित विभिन्न मामलों को लेकर बीते मंगलवार को लखनऊ में विधान भवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत उबलने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरूवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन के क्रम में वाराणसी में भी कार्यकर्ताओं ने मैदागिन टाउनहाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह (धरना)पर बैठे।

सत्याग्रह के दौरान पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए।

आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ पहुंचे। हालांकि, तमाम जिलों में नेताओं को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद भी कर लिया था। यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर की गई। इस घटना के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश भर में इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लेकर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, सरकार तानाशाही पर उतर आई है।