वाराणसी : लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

वाराणसी : लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

वाराणसी : लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

वाराणसी,28 मई । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में नगर निगम की महत्वपूर्ण 'बांड परियोजना' के तहत लहुराबीर में बन रहे बहुप्रतीक्षित वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की नजर है। गुरुवार को निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने इसमें तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा किया जाए। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आमजन को मिल सके।

बकरीद पर नगर आयुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था

बकरीद पर्व पर गुरूवार शाम नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कमलगढ़हा, आरिफ मस्जिद, जैतपुरा, राजापुरा रोड, कच्ची बाग और बजरडीहा समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि त्योहार से पहले सभी गलियों और मुख्य मार्गों की सघन सफाई अभियान चलाए। कुर्बानी वाले स्थानों पर चूने का छिड़काव और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व पर सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।