उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व दो मंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व दो मंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व दो मंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

प्रयागराज, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत व गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग प्रयागराज संगम में पवित्र स्नान किया। साथ ही मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया।उत्तराखण्ड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि मां गंगा, यमुना तथा सरस्वती के मिलन स्थल प्रयागराज के इस अभूतपूर्व दृश्य की अखंड एकता ने सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों में बासुदेव कुटुंबकम् के हमारे सिद्धांत को अत्यधिक बल प्रदान किया है।यह महापर्व संपूर्ण भारत को एक आध्यात्मिक धागे में पिरोता है—जहां भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर करोड़ों श्रद्धालु एक ही संकल्प में लीन होते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन संगम में डुबकी लगाना अत्यंत पुण्यदायी है। यह केवल स्नान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। संगम धर्म और संस्कृति का संगम स्थल है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का भव्य प्रतीक है, जो पूरे विश्व को शांति और आध्यात्मिक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्नान का अवसर मिल रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संगम में उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है।