सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

प्रयागराज, 22 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित जंघई हंडिया मार्ग पर रविवार सुबह कुत्ते काे बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग अचानक खंभे से भिड़ गए। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हाे गया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में हंडिया थाना क्षेत्र के अर्जुन पट्टी लालापुर गांव सुरेश चन्द्र यादव (50) और पड़ोसी गांव खानपुर गांव निवासी अटल यादव (23) की जान चली गई। वहीं, अर्जुन पट्टी लालापुर गांव निवासी अमरजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल है। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि मुंबई जाने के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के लिए घर से मोटरसाइकिल से हंडिया रेलवे स्टेशन रविवार सुबह पांच बजे घर से निकले। लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।