बेकाबू कार की टक्कर से दो की मौत, सात घायल

बेकाबू कार की टक्कर से दो की मौत, सात घायल

बेकाबू कार की टक्कर से दो की मौत, सात घायल

प्रयागराज, 06 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई गांव बुधवार को कार की टक्कर से एक बच्चे समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि हादसे में फतेहपुर के 12 वर्षीय दिव्यांशु और बौड़ई गांव निवासी रमेश (35) की मौत हुई है। उन्हाेंने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई गांव के निवासी शुकरू चौहान की बेटी की बारात मंगलवार रात आई हुई थी। बारात में डीजे के पास लोग लगभग दो बजे डांसकर रहे थे। इस दौरान एक कार डीजे में टक्कर मारते हुए फरार हो गई। हादसे में लगभग नौ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। जहां इलाज के दाैरान रमेश और दिव्यांशु की मौत हो गई। परिवार से तहरीर लेकर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।