रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउवा गांव में चोरी की वारदात
रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउवा गांव में चोरी की वारदात
जौनपुर: बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार 21 मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली 36 लाख की आर्थिक सहायता
जौनपुर, 26 जून (हि.स.)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 21 गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से इन मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 36 लाख 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। यह सहायता राशि इन मरीजों के इलाज में काम आएगी।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के जरूरतमंद और गंभीर रूप से बीमार लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करते हुए 21 मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि सहायता प्राप्त करने वाले मरीजों में गहोरा के दीपक सरोज, ऊदपुर गेल्हवा के गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, मछलीगांव की रामरती मौर्या, सराय पड़री के धर्मपाल, अगरौरा के महेंद्र तिवारी, सराय दुर्गादास की निशा दूबे, रामनगर के राहुल, सेतापुर के आलोक मौर्य, तियरा की रेखा चौधरी, गोनौली के शिवम यादव, चेती के सूर्यांश यादव, मौदहा की रजिया खातून, गद्दोपुर की उर्मिला गौतम, भरथरी की खुर्शीदा बेगम, लेदुका की सविता देवी, उमरी कला के पतिराम बिंद, गोंदालपुर के राजेंद्र प्रसाद, शंकरगंज की तेजना देवी, सरोखनपुर के कृष्ण कुमार सिंह, सराय त्रिलोकी की कुसुम सिंह तथा दुगौली कला के श्रीनारायण शामिल हैं।
विधायक मिश्र ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस उदार सहायता के लिए धन्यवाद दिया। यह सहायता राशि निश्चित रूप से इन मरीजों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेगी।