बीजेपी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष के नाम की इस सप्ताह हो सकती है घोषणा
बीजेपी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष के नाम की इस सप्ताह हो सकती है घोषणा
प्रयागराज,03 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर अध्यक्ष के लिए 69 दिग्गजों ने आवेदन किया है, जो इस इंतजार में है कि इस सप्ताह में किसी भी दिन महानगर अध्यक्ष के साथ अन्य जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है। हालांकि बीजेपी में अभी मंथन चल रहा है कि किसी भी तरह सामाजिक संतुलन न बिगड़ने पाए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ अन्य जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा इस सप्ताह हो सकती है। महानगर अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र समेत कई अन्य दिग्गजों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही प्रयागराज जनपद के गंगा पार व यमुना पार जिला अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है। पार्टी के रणनीतिकार सामाजिक संतुलन के साथ ही सर्वमान्य अध्यक्ष के नामों पर चर्चा कर रहें है। पार्टी महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए एक महिला जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि यमुनापार से किसी महिला का नाम आ सकता है। हालांकि गंगा पार व यमुना पार एवं महानगर से महिलाओं ने आवेदन किया है।