गांधी और शास्त्री का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है : धर्मेन्द्र अहिरवार

गांधी और शास्त्री का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है : धर्मेन्द्र अहिरवार

गांधी और शास्त्री का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है : धर्मेन्द्र अहिरवार

प्रयागराज, 02 अक्टूबर  लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज में आज महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के मुख्य अभियंता धर्मेंद्र अहिरवार एवं अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्र सेवा की अमूल्य प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को जीवन और कार्य संस्कृति दोनों में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" के सामूहिक गायन से हुई। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “भारत माता की जय”, “महात्मा गांधी अमर रहें” और “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें” के जयघोष के साथ दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर अरविन्द कुमार शर्मा, लकी मिश्रा, योगेश शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी अवर अभियंता व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।