अवैध नाै मकानाें पर ध्वस्त कराकरा कब्जा की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
अवैध नाै मकानाें पर ध्वस्त कराकरा कब्जा की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
बहराइच, 01 जून । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पयागपुर तहसील के ग्राम पंचायत सचौली में सोमवार को एक बुलडोजर ने ग्राम समाज और सड़क की जमीन पर नौ अवैध मकानों को तहसील प्रशासन ने धवस्त कराकर कब्जा की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उच्च न्यायालय के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में नौ मकानों का ध्वस्तीकरण कराया गया।
पयागपुर तहसील के ग्राम पंचायत सचौली में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से शमसुद्दीन अली,जमील ढफ़ाली हनीफ नान सहित कुल नौ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों की लम्बे समय से शिकायत की जा रही थी। मामला उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ पहुँचा तो न्यायालय ने प्रशासन को कब्जा हटाये जाने का निर्देश दिया।
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार पयागपुर अम्बिका प्रसाद चौधरी ने बीते सप्ताह कब्जाधारी नौ ग्रामीणों को नोटिस जारी स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था,लेकिन समयावधि निकल जाने के बाद कब्जाधारियों ने स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को उपजिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय तहसीलदार अम्बिका चौधरी थानाध्यक्ष पयागपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए नौ मकानों को ध्वस्त कराया। तहसीलदार के अनुसार गाटा संख्या 406 में तैय्यब अली व गाटा संख्या 1416 में शमसुद्दीन अली,जमील ढफ़ाली हनीफ नान सहित कुल नौ लोगों के अतिक्रमण को हटाया गया है। इस दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गए थे।
एसडीएम अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध इसी तरह अभियान जारी रहेगा। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी।--