दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश का आनंद और समृद्धि का प्रतीक: पूनम संत

दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश का आनंद और समृद्धि का प्रतीक: पूनम संत

दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश का आनंद और समृद्धि का प्रतीक: पूनम संत

प्रयागराज, 16 अक्टूबर। दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, आनंद और समृद्धि लेकर आए। सभी के जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली और प्रेम का दीप सदा प्रज्वलित रहे। यह बात गुरूवार को पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा सिविल लाइंस स्थित रायल होटल में आयोजित भव्य दीप उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता एवं दिवाली समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है और कुछ और अच्छा करने की चाहत में विकास होती है। संस्था से जुड़ी सभी सखियों को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।

पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा रॉयल होटल , सिविल लाइंस, प्रयागराज में 15 अक्टूबर 2025 को एक भव्य दीप उत्सव , रंगोली प्रतियोगिता एवं दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर को दीपों और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत भव्य, आलोकित और आनंदमय बन गया।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी सैकड़ों सखियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपोत्सव के इस आयोजन में विशेष रूप से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सखियों ने भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत आकर्षक और मनोहारी रंगोलियाँ बनाईं।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत , राष्ट्रीय संयोजिका इसाबेल ब्रेंडिश,राष्ट्रीय महासचिव कमिनी जैन , राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मधुलिका सिंह, तथा उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी अंजना बनर्जी ने सभी रंगोलियों का अवलोकन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मधुलिका सिंह ने किया एवं संचालन उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी अंजना बनर्जी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने सभी उपस्थित सखियों एवं अतिथियों को दीपावली की हार्दिक दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सखियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए, जिन्हें सभी ने अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ स्वीकार किया। इस दौरान संस्था की सभी पदाधिकारी सखियों ने संकल्प लिया कि आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मोत्सव को वे सभी मिलकर अत्यंत भव्य और यादगार तरीके से मनाएँगी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पवन कुमार श्रीवास्तव पार्षद ने भी सभी उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों और सखियों को दिवाली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

समारोह में प्रमुख रूप से अर्चना मौर्य, रेनू घई,प्रीति शर्मा,सीमा भारतीय, रति आर्या ,एकता भारतीय आदि बड़ी संख्या में सखिया उपस्थित रही ।