विधायक के साथ जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत किट

विधायक के साथ जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत किट

विधायक के साथ जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की राहत किट

हरदोई, 07 अगस्त । अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह ने गुरुवार को पिहानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत की तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में पूछा। उन्होंने धोबिया आश्रम व बाबा मैरिज लॉन में बनाए गए बाढ़ शरणालयों को देखा। उन्होंने विधायक श्याम प्रकाश के साथ राहत किट बाढ़ प्रभावितों को वितरित किया। विधायक ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।