एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच : कर्नल द्विवेदी

एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच : कर्नल द्विवेदी

एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच : कर्नल द्विवेदी

प्रयागराज, 22 मई । एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी के नेतृत्व में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का आयोजन 20 से 29 मई तक बी.बी.एस. विद्या मन्दिर, कादिलपुर, प्रयागराज में संचालित है। शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न इकाइयों के कैडेट्स सैन्य अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर कर्नल बी.पी. द्विवेदी ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना एवं आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिविर में की गई व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं प्रशिक्षण संचालन की सराहना करते हुए 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के प्रयासों की प्रशंसा की।

उक्त जानकारी रक्षा मंत्रालय, प्रयागराज के पीआरओ ने शुक्रवार को देते हुए बताया कि शिविर के तृतीय दिवस प्रयागराज एन.सी.सी. ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल ने शिविर का निरीक्षण किया तथा क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था एवं शिविर संचालन का जायजा लिया तथा कैडेट्स से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।

पीआरओ ने बताया कि इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार, डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल एवं कैम्प सूबेदार मेजर सीताराम उपस्थित रहे। शिविर प्रशासन द्वारा कैडेट्स के आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है।