बापू के नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, गांधी के विचारों से ही मजबूत होगा देश : पवन गुप्ता

बापू के नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, गांधी के विचारों से ही मजबूत होगा देश : पवन गुप्ता

बापू के नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, गांधी के विचारों से ही मजबूत होगा देश : पवन गुप्ता

कानपुर, 30 जनवरी । वर्तमान में महात्मा गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। मनरेगा से बापू का नाम हटाना पूरे देश का अपमान है। जब तक दुनिया रहेगी बापू का नाम श्रद्धा भाव के साथ हर दिल में रहेगा।

यह बातें शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही। कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में आज महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में में श्रद्धा और सम्मान के साथ चरखा कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रघुपति राघव और वैष्णव जन भजन भी गाया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शांति, भाईचारे और देश की एकता के लिए प्रार्थना की। संचालन वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा ने किया। सर्व धर्म प्रार्थना में गीता, कुरान, बाइबल और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ आचार्य संतोष शुक्ला, इम्तियाज अहमद, पादरी जितेंद्र सिंह और सरदार जसप्रीत सिंह ने किया। चरखा कताई में डा हलीमुल्लाह खान, विपिन तिवारी, राम जी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा, रवि बाजपई आदि सहित खादी कार्यकर्ताओं ने भी चरखा कताई में भी भाग लिया।