काशी का वातावरण अति भव्य है, मन प्रसन्नता से भर गया : अनुपम खेर

काशी का वातावरण अति भव्य है, मन प्रसन्नता से भर गया : अनुपम खेर

काशी का वातावरण अति भव्य है, मन प्रसन्नता से भर गया : अनुपम खेर

वाराणसी, 30 जनवरी। वाराणसी में एक सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने आए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने दर्शन पूजन के उपरांत अपनी भावनाओं को रखते हुए कहा कि हर हर महादेव। जय बजरंग बली। जय सिया राम। आज वाराणसी में सुबह-सुबह संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली जी के और काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव जी के दर्शन किए, प्रार्थना की। यह प्रार्थना अपने लिए और आप सब के लिए भी। पूरी काशी का वातावरण अति भव्य है। मन प्रसन्नता से भर गया है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के साथ दर्शन पूजन के दौरान वाराणसी के प्रतिष्ठित ज्योतिषविद चंद्रमौली उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर आज एक होटल में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।